मुसलमानों को हिन्दुओं का वंशज बताने पर गिरिराज सिंह पर मुकदमा दर्ज।

0

दिल्ली : चुनाव करीब है और विवादित बयानों का सिलसिला शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में केंद्र मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने विवादित बयान से देश में फिर से खलबली मचा दी है। अक्सर विवादित बयान देने वाले केंद्र मंत्री गिरिराज सिंह के इस विवादित बयान ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।

मुसलमानों को हिंदुओं का वंशज बताने वाले बयान पर केंद्र मंत्री गिरिराज सिंह फसते चले जा रहे हैं। इस विवादित बयान से नाराज तमन्ना हाशमी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है जिसकी सुनवाई अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि बिहार के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के ऊपर मुजफ्फरपुर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

 

गिरिराज सिंह के बयान के आने के बाद नाराज तमन्ना हाशमी ने मुज़फ़्फ़रपुर की अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा कि गिरिराज सिंह के बयान से उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है।

 

 

गिरिराज सिंह के ऊपर आईपीसी 153, 295 और 504 के तहत केस दर्ज कराया गया है जो मूल रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित है। गिरिराज सिंह ने अपने बयान में मुसलमानों को हिंदुओं का वंशज बताया था । स्थानीय कोर्ट ने पीटिशन को स्वीकार करते हुए सुनवाई की तारीख अगले महीने 3 नवंबर तय की है।

 

 

परिवादी तमन्ना हाशमी का कहना है कि सभी मुसलमान मोहम्मद साहब के वंशज है ओर केंद्रीय मंत्री ने हमें राम का वंशज कहकर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाया है।

 

 

गिरिराज सिंह का विवादित बयानों से पुराना नाता है। कभी जनसंख्या और कभी हिंदू मुस्लिम बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह हमेशा से विपक्ष के भी निशाने पर रहते हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *