हल्द्वानी निकाय चुनाव live update: देखें क्या है नतीजों का हाल

0

उत्तराखंड के 84 नगर निकायों के 1148 पदों के लिए हुए मतदान की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। हल्द्वानी नगर निगम की 60 पार्षद सीटों और 1 मेयर के लिए मतगणना चल रही है। मतगणना एमबी इंटर कॉलेज में हो रही है।

हल्द्वानी- नगर निगम हल्द्वानी की 60 सीटों में से 20 के नतीजे घोषित घोषित हो चुके हैं। जिनमें से अब तक 8 सीटों में भाजपा, 11 सीटें निर्दलीय व एक सीट उत्तराखंड क्रांति दल के नाम रही है।

इसके अलावा अन्य वार्डों के वोटों की गिनती जारी है।

घोषित हुए नतीजों में निर्दलीय ने – 11, भाजपा – 8, उक्रांद – 1, कांग्रेस – 0, अन्य – 0 सीटें अपने मान की हैं।

अब तक विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट

वार्ड 1 – भाजपा नीमा तिवारी

वार्ड 2 – भाजपा अंजू जोशी

वार्ड 3 – निर्दलीय डेविड

वार्ड 4 – निर्दलीय दीपा बिष्ट

वार्ड 5 – भाजपा मीना

वार्ड 6 – निर्दलीय नरेंद्रजीत रोहडू

वार्ड 7 – भाजपा धीरेंद्र रावत

वार्ड 8 – उक्रांद रवि वाल्मीकि

वार्ड 9 – निर्दलीय राजेंद्र सिंह जीना

वार्ड 10 – निर्दलीय अनुराधा नेगी

वार्ड 11 – निर्दलीय रवि जोशी

वार्ड 12 – निर्दलीय राधा आर्या

वार्ड 16 – भाजपा तन्मय रावत

वार्ड 17 – भाजपा मधुकर श्रोत्रिय

वार्ड 18 – भाजपा मनोज गुप्ता

वार्ड 19 – भाजपा राजेंद्र कुमार

वार्ड 20 – निर्दलीय हेमंत कुमार मोना

वार्ड 21 – निर्दलीय गुफरान

वार्ड 22 – निर्दलीय तरन्नुम

वार्ड 23 – निर्दलीय महबूब आलम

 

कालाढूंगी

 

कालाढूंगी नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर पुष्कर कत्यूरा ने 217 वोटों से हासिल की विजय। वह लगातार दूसरी बार कालाढूंगी नगर पंचायत के अध्यक्ष  बने हैं।

हल्द्वानी – वार्ड नंबर 13 राजपुरा पड़ाव से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मुन्नी कश्यप विजयी रहीं।

निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी कश्यप ने 139 वोटों से  जीत दर्ज की।

 

हल्द्वानी- कालाढूंगी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दोबारा भाजपा का कब्जा रहा।  वहां भाजपा प्रत्याशी पुष्कर कत्यूरा ने 206 वोटों से जीत दर्ज की।

कांग्रेस प्रत्याशी दीपचंद्र सती तीसरे नंबर पर वहीं कांग्रेस के बागी अली हुसैन दूसरे नंबर पर।

 

सबसे ताज़ा अपडेट

प्रदेश में कुल 1064 वार्ड
4 हजार 778 मेम्बर खड़े है

रिजल्ट— 352 पर आया जीत का परिणाम

243 वार्ड निर्दलीय
94—बीजेपी
55 कांग्रेस

अध्यक्ष पद पर 23 पर परिणाम आया

12 बीजेपी
7 निर्दलीय
4 कांग्रेस

7 नगर निगम में 5 बीजेपी आगे
2 कांग्रेस आगे

 

अल्मोड़ा-: पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की जीत, कार्यकर्ताओं मे जश्न का माहौल, नगर की बेहतरी के लिए कार्य करने का किया वादा|

 

हल्द्वानी- वार्ड नंबर 20 से निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत शर्मा विजयी

वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद गुफरान विजयी

टिहरी:- टिहरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा, निर्दलीय प्रत्याशी सीमा कृषाली ने 644 मतों की जीत दर्ज, निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा उनियाल को दी मात, बीजेपी तीसरे नम्बर तो कांग्रेस चौथे नम्बर पर रही ।

 

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *