एक रूसी सैनिक ने अपने साथी सैनिकों पर की फायरिंग, 8 की मौत, 2 जवान गायल

0
killed

साइबेरियन मिलिट्री बेस पर एक रूसी सैनिक ने अपने साथी सैनिकों पर अचानक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें आठ जवानों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। आरोपी की पहचान रामिल शाम्सुतदिनोव (20) के रुप में हुई हैं।


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी सैनिक को हिरासत में ले लिया गया है। नर्वस ब्रेकडाउन होने के कारण जवान ने इस घटना को अंजाम दिया। वह अपनी मिलिट्री ड्यूटी के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गोलीबारी की घटना लगभग शाम 6:20 बजे हुई। बता दें कि घटना के दौरान उप-रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें