विदेशी खिलाड़ी पसंद है तो देश छोड़ दो कहने वाले विराट खुद कैसे अंग्रेजियत में लगाते हैं गोते!

0
file photo

virat kohli

‘भारत में रहकर दूसरे देशों के क्रिकेटर से प्यार करने वाले को देश से बाहर चले जाना चाहिए’… टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वैसे विराट कोहली का ये बयान हैरान करने वाला भी है क्योंकि वो खुद विदेशी खिलाड़ियों से लेकर विदेशी चीजों को पसंद करते हैं।

 

जब विराट ने विदेशी क्रिकेटरों को पसंद करने पर ऐसा रिएक्शन दिया तो लोगों के मुँह से यही निकला कि “दूसरे का कुत्ता कुत्ता अपना कुत्ता टॉमी” क्योंकि उन्हें विदेश में छुट्टियां मनाना बेहद पसंद है, फुटबॉल और टेनिस जैसे खेलों को भी काफी पसंद करते हैं, और हैरानी की बात यह है कि इन खेलों में उनके आइडल भारतीय नहीं बल्कि विदेशी हैं।

विराट कोहली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैन हैं, जो कि पुर्तगाल के रहने वाले हैं। यहां तक की उनकी फेवरेट फुटबॉल टीम भारत नहीं जर्मनी है। टेनिस की बात करें तो वो नोवाक जोकोविच और फेडरर के फैन बताए जाते हैं जो कि सर्बिया और स्विट्जरलैंड के हैं। ऐसे में सवाल ये है कि टीम इंडिया के कप्तान के फेवरेट फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री और फेवरेट टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस-महेश भूपति क्यों नहीं हैं।

file pfoto

 

विराट कोहली की सभी कारें विदेशी कंपनी की हैं. विराट कोहली के पास जर्मन कंपनी ऑडी की कार हैं। विराट कोहली ऑडी R8, A8, Q7 जैसी महंगी कार चलाते हैं।

आगे बात करें तो, कोहली जर्मनी की कंपनी पूमा के जूते पहनते हैं। पूमा के वो ब्रैंड एंबेसडर भी हैं और अकसर सोशल मीडिया पर वो फैंस से इस कंपनी के जूते खरीदने की अपील करते रहते हैं। फिर सवाल ये है कि विराट कोहली किसी भारतीय ब्रांड के जूते क्यों नहीं पसंद करते।

file photo

आगे सुनो विराट कोहली पानी विदेश तक विदेश का पीते हैं। विराट कोहली का पीने का पानी फ्रांस से आता है। बताया जाता है कि विराट कोहली एवियन कंपनी का पानी पीते हैं जिसकी एक लीटर की बोतल की कीमत 600 रु. होती है।

बताया जाता है कि विराट कोहली Panerai कंपनी की घड़ी पहनते हैं, जो कि इटली की कंपनी है। यही नहीं विराट कोहली स्विट्जरलैंड की घड़ी कंपनी टिसॉ के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

file photo

 

विराट कोहली को विदेश में छुट्टियां मनाना पसंद है। वो यूरोप में छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं। उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी भी इटली में रचाई थी। आगर आप विराट में देसी चीज ढूँढने निकलेंगे तो सिवाय दिल्ली की गालियों के अलावा आपको कुछ भी ना मिले शायद। इतने सब के बाद अगर विराट कोहली ऐसी बात कहें कि विदेश के खिलाड़ी पसंद हैं तो देश से चले जाओ तो इंसान की हंसी तो छूट ही जाएगी, और सोशल मीडिया बेरहम है विराट बाबू आइना दिखा कर ही छोड़ती है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *