दिल्ली में रेपिस्ट ने जज से सजा सुनते ही काटा अपना गला,जानिए वजह

0

छतरपुर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है,जहां एक शख्स ने रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने पर खुद का गला काट लिया।हैरानी की बात यह है कि शख्स ने कोर्ट के अंदर जज के सामने ही अपना गला काट लिया।गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पता चला है कि मामला छतरपुर स्थित एक अदालत का है।दोषी शख्स मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना का रहने वाला है।उसका नाम ओंकार मेहरा है और वह 32 साल का है।वह बीना तेल रिफाइनरी में काम करता था।उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से लगभग तीन साल पहले छतरपुर के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली एक छात्रा से दोस्ती की थी।साल 2016 में उस लड़की ने सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मेहरा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।इसके बाद मेहरा को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

छतरपुर की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी।जब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नोरिन निगम की अदालत ने मेहरा को बलात्कार का दोषी मानते हुए मंगलवार को 10 साल की सजा सुनाई तो अदालत परिसर के अंदर जज के सामने ही अपना गला काट लिया।गला काटते ही उसका हाथ खून से सन गया।इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्यायाधीश नोरिन निगम ने मेहरा को बलात्कार का दोषी ठहराया और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।जिस वक्त जज ने अपना फैसला सुनाया,उसी वक्त आरोपी ने अपने पतलून से चाकू निकाला और तीन बार खुद पर हमला किया।उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।एडिशनल एसपी छतरपुर ने बताया कि चूंकि आरोपी जमानत पर बाहर था और सीधे कोर्ट रूम में आया था,इसलिए वह अपने साथ चाकू लाने में सफल रहा।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *