मेरठ में सगे भाईयों ने ही बहन के साथ 4 साल तक किया रेप

0
rape

file photo

सुना था कि कलयुग इतना बुरा होगा उतना बुरा होगा और कुछ हद तक देखा भी। लेकिन कलयुग इतना बदसूरत और घिनौना होगा नहीं सोचा था। उत्तरप्रदेश के मेरठ से एक ऐसी ख़बर आई है, जिसने भाई बहन के रिश्ते को तार तार ही नहीं उसके चीथड़े उड़ा दिए हैं। आपको बता दें कि मेरठ में एक बहन ने अपने दो सगे भाईय़ों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है जिसे सुनकर सब हैरान रह गए हैं।

कक्षा 12 में पढ़ने वाली बहन का आरोप है कि उसके दोनों सगे भाई 4 साल से उसका बलात्कार कर रहे हैं। सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने किसी तरह दोनों भाईय़ों की घिनौनी करतूतों को मोबाइल में कैद कर लिया। जिसको लेकर वो एक एनजीओ पहुँची, इसके बाद ये पूरा मामला पुलिस के पास गया और अब दोनों आरोपी भाईयों को हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें सिविल लाइन्स थाना इलाके के पांडव नगर में रहने वाली लड़की ने बुधवार को अपने दो भाईयों पर चार वर्षों से जबरन रेप करने का आरोप लगाया जिसको सुनकर सब भौचक्के रह गए। ये खबर सुनकर सबका सिर शर्म से झुक गया और इंसानियत मानों  तार-तार हो गई हो। लड़की ने बताया कि उसके दोनों सगे भाई ही 4 सालों से उसके साथ ऐसा करते आ रहे हें।

पुलिस के अनुसार लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को पकड़ लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण करके मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें