राजा भैया की रैली से मची सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल

0

लखनऊ : 2019 के लोकसभा चुनाव नज़दीक है और सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोरो शोरो से चुनाव में जुट गई है।

 

30 साल तक बतौर निर्दलीय विधायक सियासी पारी खेल चुके कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक नयी पार्टी का गठन कर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में शुक्रवार को आयोजित राजा भैया की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि 25 साल विधानसभा में पूरे होने पर सर्वे कराया गया। इसमें 20 लाख लोगों ने भाग लिया और 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने नए दल के गठन के लिए रजामंदी दी।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी के नाम के लिए चुनाव आयोग में प्रक्रिया चल रही है। जनसत्ता दल, जनसत्ता पार्टी या जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी में से कोई नाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मजदूर, किसान और जवान के लिए संकल्पित है। साथ ही सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए भी हम काम करेंगे। हमारी पार्टी का एजेंडा है कि सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों के सीमा पर शहीद होने पर 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए।

 

आज की रैली में रघुराज के समर्थकों ने इस रैली को ‘राजा भइया रजत जंयती अभिनंदन समारोह’ का नाम दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि राजा भैया ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए इस रैली का आयोजन किया है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *