कानपुर: भरी सड़क पर पति ने अपने दांतों से काट दी पत्नी की नाक, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
![](https://aapkakhabri.co.in/wp-content/uploads/2020/03/photo_1583584783-650x450.jpeg)
औरैया के अछल्दा के एक गांव में चौका देने वाला मामला संज्ञान में आया है। ये मामला है गांव लालपुर का है, जहां आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली। विवाद में घायल हुई महिला ने अछल्दा थाने में तहरीर भी दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के आपसी सम्बन्ध ठीक नहीं थे। एक साल पहले की बात है जब महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।
प्रेमी से कुछ विवाद होने के बाद से ही महिला कुछ समय पहले अछल्दा आकर रहने लगी थी। शुक्रवार की दोपहर महिला बाजार सामान लेने जा रही थी। रास्ते में महिला के पहले पति धर्मेंद्र कुमार ने उसको पकड़ा और दांतों से उसकी नाक को भी काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद धर्मेंद्र वहाँ से भाग गया।
महिला जब थाने पहुची तो उसने पहले पति के ख़िलाफ़ गवाही दी, उसके बाद एसओ राजेश कुमार ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां से उसे सैफई रैफर कर दिया गया ।