मन की बात’ के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में BJP!

0
Modi Ji

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए भाजपा ने तैयारी की है। यह दिल्ली के 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।

Modi ji

दिल्ली में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर, वी सतीश, सुधा यादव, विनय सहस्रबुद्धे, सुधांशु त्रिवेदी, विजय गोयल के अतिरिक्त सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सम्मिलित होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नए शिखर पर मन की बात रविवार सुबह 11 बजे रेडियो पर सुनाई देगी। वास्तव में ‘मन की बात’ आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह कोविड महामारी के दौरान ‘सकारात्मकता का प्रकाश पुंज’ साबित हुआ। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी न केवल पूरा देश हो रहा है बल्कि विदेशों में भी इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्सुकता है। संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक में लगभग 600 स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *