आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत, दो घायल

0

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। दो महिलाएं घायल हैं। घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 32वें माइलस्टोन के पास हुआ। आगरा से लखनऊ की ओर से जा रही मारूति कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

कार में तीन महिलाएं, दो पुरुष, एक बच्चा और एक पालतू कुत्ता सवार थे। इनमें एक महिला सहित आगे की सीट पर बैठे दोनों पुरुषों की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर है। बच्चे को मामूली चोट आई है।

महिला की गोद में घायल बच्चा

अभी नहीं हुई मृतकों की पहचान

वहीं हादसे की सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। वहीं मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। कार में एक आधार कार्ड मिला है जिस पर रोहित यादव निवासी भरथना इटावा लिखा हुआ है।

फिलहाल पुलिस कार सवार लोगों की पहचान के प्रयास में जुटी है। वहीं हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार ट्रक के नीचे घुस हो गई थी। उसे क्रेन से निकाला गया। 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और खबरें