योगी के नाम बदलने का सिलसिला जारी फैजाबाद का नाम रखा अयोध्या

0
pic credit- hindustan

cm_yogi

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम-जुंग सुक शामिल हुई हैं।
किम के स्वागत के लिए शहर को खूब सजाया गया है और सड़कें एवं धरोहर इमारतें रोशनी से नहाई हुई हैं। यहां रानी ह्यो के स्मारक का विस्तारीकरण का शिलान्यास किया जाएगा। आज ही सरयू नदीं के घाट पर 3 लाख दीप जलाए जलाएंगे।

इस बीच एक और बड़ी खबर आई है। आज योगी आदित्यनाथ ने जनपद फैजाबाद का नाम भी बदल दिया । उन्होंने फैजाबाद का नाम अयोध्या करने का ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- एक वर्ष के बाद हम लोग भगवान राम के पावन भूमि पर आए हैं। अयोध्या हमारे आन बान और शान की प्रतीक है। योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की। योगी ने कहा कि एक समय था जब लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *