बुलेट पर सोनाक्षी सिन्हा, गुस्से में लोग

0

दबंग खान की रज्जो( सोनाक्षी सिन्हा) पहले भी ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी है। इस बार फिर उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा जब वो रोड में बाइक लेकर निकल गयी।

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा मुंबई की सड़कों पर बुलेट बाइक लेकर करीना कपूर खान के रेडियो शो   पर पहुँचने के लिए निकल पड़ी ,जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर ट्रोल किया।

सोनाक्षी सिन्हा का इस वीडियो को viralbhayani ने अपने ऑफिशल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया जहां सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर लोगों ने अपनी बात खुल कर रखी और कुछ लोगों ने अपने कमेन्ट में सोनाक्षी सिन्हा के वीआईपी कल्चर की बात कही। emnikhil07 लिखते हैं, ‘इंडिया में सितारों को बेवजह का इतना महत्व देते हैं’। वही srizz_complete ने ‘इस पूरी नौटंकी के साथ व्यस्त रोड’ का कमेन्ट किया। इसके साथ ही the_hair_creative_gaurav का कहना है, ‘क्या ये मजाक है? इससे लोग परेशान हो रहे हैं और उन्हें ट्राफिक नियम नहीं पता हैं।’ इनके अलावा भी कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा को इस तरह से बाइक चलाने पर ट्रोल किया।

सोनाक्षी के इस वीडियो में उनके साथ उनके बॉडीगार्ड को और उनके कई मीडिया कर्मी को भी देखा जा सकता है, जहां सोनाक्षी आगे बाइक का आनन्द ले रहीं है तो पीछे उनके बॉडीगार्ड लोगों को अपने हाथ के इशारों से सोनाक्षी के करीब आने से रुकने का संकेत दें रहे हैं। जिसके चलते लोगों को भारी जाम का सामना भी करना पड़ा।


ये पहली बार नहीं जब ट्रोलर्स ने सोनाक्षी पर ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर कमेन्ट की बौछार की है। इससे पहले भी वो अपने बयानों और कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए ट्रोल हो चुकी है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *