लखनऊ : विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास।
![](https://aapkakhabri.co.in/wp-content/uploads/2018/11/IMG-20181113-WA0047-1024x623.jpg)
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास। मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर से आई महिला ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास। लोकभवन और विधानसभा की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोका।
जमीनी विवाद के चक्कर में किया आत्मदाह का प्रयास। महिला ने मड़ियांव पुलिस पर कार्रवाई ना करने का लगाया आरोप ।
बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस वालों ने उस महिला को आत्मदाह करने से रोका। महिला ने आरोप लगाया कि मड़ियांव पुलिस उसके बार -बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी और अंत में उसे परेशान होकर सिर्फ आत्मदाह करने का ही तरीका नजर आया।