लखनऊ : 110 वार्डों में सबसे मुश्किल वार्ड में भाजपा को मिली जीत

0

लखनऊ : राजधानी लखनऊ का वो वार्ड जहां जीतने का सपना भाजपा का बहुत सालो से था। कई समीकरणों और कई कारणों से यहां भाजपा जीत नहीं पाती थी। पर इस बार भाजपा ने इस वार्ड में सेंध लगा ली है।

हम बात कर रहे हैं लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड की। इस बार भाजपा की प्रत्याशी निशा तिवारी ने सपा प्रत्याशी शीबा चांद सिद्दीकी को हराकर जीत हासिल कर ली।

यह सीट पूरे लखनऊ में चर्चा का विषय बनी हुई थी। इस सीट पर चुनाव शुरुआत से ही बहुत दिलचस्प था। भाजपा हो या सपा दोनों ने ही इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

बात अगर सपा की पदयात्रा की की जाए तो इस पदयात्रा में सपा सरकार में पूर्व मंत्री डॉ अभिषेक मिश्रा ,उत्तर विधानसभा से सपा की प्रत्याशी रही पूजा शुक्ला और सपा के लोकप्रिय युवा नेता दिगविजय सिंह भी मौजूद थे।

वहीं भाजपा की पदयात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह मौजूद थे। इस वार्ड में लड़ाई शुरुआत से ही दिलचस्प बनी हुई थी। आखिरकार इस सीट पर भाजपा ने 10 वोटों से जीत हासिल कर इस वार्ड को भी भगवामय कर दिया।

आपको बता दें जानकीपुरम के तीनों वार्ड में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।

https://fb.watch/kv3Ep4WrBB/?mibextid=Nif5oz

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *