धोनी ने दी सीएसके की कप्तानी छोड़ने की धमकी!

0
Dhoni Angry

क्या धोनी को लेकर रोहित द्वारा की गई भविष्यवाणी भी होगी सही?

चेन्नई के मैदान में धोनी का जलवा। धोनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि ,रोहित और विराट के क्लब में हुए शामिल।

आइए एक-एक कर के बताते हैं आपको पूरी बात।

आपको बता दें कि बुधवार को चेन्नई में IPL 2023 का छठा मुकाबला चेन्नई और लखनऊ के बीच खेला गया था। 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाने के बावजूद चेन्नई की टीम बड़े अंतर से नहीं जीत सकी और लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने भी 20 वर्ग में 7 विकेट गंवाकर 205 रन बना लिए। चेन्नई ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया। पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ज्यादा खुश नजर नहीं आए। धोनी ने यहां तक की कप्तानी छोड़ने की बात तक कह डाली। धोनी अपने तेज गेंदबाजों से खासा नाराज थे। तेज गेंदबाजों द्वारा एक्स्ट्रा वाइड और नो बॉल फेंके जाने को लेकर धोनी नाराज थे। धोनी ने कहा अगर तेज गेंदबाज़ों ने गलती नहीं सुधारी तो उन्हें दूसरे कप्तान के अंदर खेलना होगा।

Dhoni

पहली पारी के बाद रोबिन उथप्पा ने की थी भविष्यवाणी। मैच खत्म होते ही उनकी भविष्यवाणी हुई बिल्कुल सही। धोनी के 2 छक्के को लेकर की थी भविष्यवाणी। आइए बताते हैं क्या है पूरी बात। पहली पारी खत्म होने के बाद उथप्पा ने धोनी के 2 छक्के को लेकर कहा था कि यही दो छक्के मैच को डिसाइड करेंगे। उन्होंने कहा था कि दोनों टीम में जो डिफरेंस रहेगा वह यही दो छक्के रहेंगे और उनकी यह बात बिल्कुल सही साबित हुई। चेन्नई ने आखिर में 12 रनों से वह मैच जीता।

धोनी ने एक तरफ सीएसके की कप्तानी छोड़ने की बात कही वहीं नहीं अभी कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। जब रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया था कि धोनी का आखरी सीजन होगा तो उन्होंने कहा था कि पिछले दो-तीन सालों से वो सुन रहे हैं कि धोनी का ये आखरी सीजन होने वाला है। उन्होंने कहा था कि उनके ख्याल से महेंद्र सिंह धोनी अभी कुछ और सीजन खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि वह आभी बहुत फिट है।

अब बात करते हैं कल मैदान में धोनी के जलवे की। धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र भले बढ़ रही हो पर शेर अभी भी शिकार करना नहीं भूला। 20वे ओवर में बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी किसान ने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मार्क वुड गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी ने लगातार दो गेंदों पर 2 बड़े छक्के लगाकर फैंस का दिल जीत लिया। इन्हीं दो छक्कों के कमाल से महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल कैरियर के 5000 रन पूरे कर लिए। 5000 क्लब में अब रोहित ,विराट के साथ धोनी भी शामिल हो गए हैं।

ये थी हमारी आज की खास पेशकश। बने रहिए हमारे साथ और देखते रहिए पिंगक्षा न्यूज़।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *