हनी सिंह के साथ पोज देती हुई ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन ?

0

मशहूर रैपर हनी सिंह ने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स यानी आईफा 2024 में एक बार फिर से लाइमलाइट बटोरते हुए सभी की अटेंशन अपनी ओर करली है। दरअसल जब हनी सिंह आइफा अवॉर्ड्स के लिए इंटर कर रहे थे तब वह अकेले नहीं थे उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी थी जिसके साथ वह बेहद ही खुश नजर आ रहे थे।

हनी सिंह ने ना केवल मिस्ट्री गर्ल के साथ एंट्री ली बल्कि उनका हाथ पकड़कर के उनके साथ कई पोज़ भी दिए।अब यह सब देखने के बाद लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि हनी सिंह का तलाक होने के बाद फिर से प्यार हो गया है। वो अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हनी सिंह और उनकी मिस्ट्री गर्ल का‌ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी एक्स वाइफ शालिनी से तलाक के बाद से ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनें हुए हैं। हनी सिंह बीते कुछ समय पहले एक्ट्रेस और मॉडल हीरा सोहेल को डेट कर रहे थे जिससे लोग अनुमान लगा रहे थे की वह हनी सिंह की नई गर्लफ्रेंड है।लेकिन इसी बीच IIFA 2024 में हनी सिंह के साथ मिस्ट्री गर्ल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।IIFA 2024 की तस्वीरें सांझा करते हुए रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो के नीचे लिखा, ‘IIFA अवार्ड्स मैं… मेरा पार्टनर… अमेजिंग @IkrameBziani

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *