केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान ! मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा ये खास पुरस्कार

0

मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऐलान के बाद जल्द ही मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसका ऐलान खुद केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।’ उन्होंने यह भी बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को यह पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा, जो 8 अक्टूबर, 2024 को होने वाला है।

कोलकाता की गलियों से निकलकर बॉलीवुड में अपना‌‌ नाम बनाने वाले डिस्को डांसर यानी मिथुन चक्रवर्ती का जीवन बेहद ही संघर्षभरा था। सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाना ,आम बात नहीं है। लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले मिथुन दा को जल्द ही दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *