गोविंदा से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा बताया उनका हेल्थ अपडेट

0

हाल ही में गोविंदा के पैर में गलती से गोली लगने वाले हादसे की वजह से एक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया था ,जहां पर डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था।

इसी बीच अब अस्पताल में शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें पहुंचे।शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे मुलाकात की और उनके हाल के बारे में पूछा। मंगलवार को गोविंदा के पैर में गोली लगने वाले हादसे के बाद गोविंद को अंधेरी के क्रिटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जिसके बाद अब सिनेमा जगत के कई बड़े चेहरे उनसे मुलाकात करने पहुंचे।जिसमें उनसे मिलने इंडस्ट्री के कई नामी लोग पहुंचे। फिल्म निर्देशक डेविड धवन, अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी तबीयत का जायजा लेने पहुंचे।

सिर्फ इतना ही नहीं उनके भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह भी उनका हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंची थी। गोविंदा से खास मुलाकात करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ‘वह स्थिर हैं, उनकी हालत अच्छी है…यह एक दुर्घटना थी। दुर्घटनाओं में कोई शक-शुबहा नहीं होता…उनका इलाज किया गया।’ गोली कैसे चली? अचानक ये हादसा कैसे हुए? ऐसे कई कई सवाल उठ रहे थे। इन सभी सवालों का जवाब अब शत्रुघ्न सिन्हा ने दे दिया है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *