राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के प्रदेश महामंत्री (विधि प्रकोष्ठ) बने सुरेश मिश्रा

लखनऊ। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश मिश्रा को राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ का प्रदेश महामंत्री (विधि प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर और अन्य पदाधिकारियों की अनुशंसा पर की गई है। जानकीपुरम गार्डन निवासी सुरेश गौ सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और वह खुद एक गौशाला का संचालन करते हैं।

About Post Author