हलधर मऊ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

हलधर मऊ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत दिनांक 12/08/2025 को हलधर मऊ में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा क्षेत्रीय विधायक श्री बावन सिंह जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उनके पुत्र व ब्लॉक प्रमुख वैभव सिंह उर्फ मोनू सिंह के सौजन्य से संपन्न हुई।

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। सभी देशभक्ति के गीतों और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ पूरे जोश और उत्साह में नजर आए। रास्ते भर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।

ब्लॉक प्रमुख वैभव सिंह उर्फ मोनू सिंह ने कहा, “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारे गौरव, बलिदान और एकता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की भावना को और मजबूत करना है।”

इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। यात्रा के समापन पर देश की स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।

तिरंगा यात्रा के आयोजन ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल पैदा कर दिया और यह साफ संदेश दिया कि आज का युवा भारत माता के प्रति समर्पित है।

किशन सिंह (संपादक)

7398894780

About Post Author

और खबरें