राधिका मर्चेंट के बर्थडे पर सितारों की महफिल सजी
![](https://aapkakhabri.co.in/wp-content/uploads/2024/10/suhana-khan-ananya-panday-janhvi-kapoor-radhika-merchant-175026350-16x9_0.jpg)
बीते दिन राधिका मरचेंट के जन्मदिन में सितारों की महफिल सजी, जिसकी सेलिब्रेशन की तस्वीरें खुद ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। जिसमें वो बर्थडे गर्ल राधिका मरचेंट के साथ और कई सेलेब्स के साथ पोज देते हुए नजर आए।इसी बर्थडे सेलिब्रेशन में ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी भी ओरी के साथ पोज देती हुई नजर आई। ईशा अंबानी पोल्का ड्रेस में बेहद शानदार लग रही थी। राधिका के बर्थडे पर आए सेलेब्स की लिस्ट में एम एस धोनी शामिल हैं ।ओरी ने एम एस धोनी के साथ भी पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाई।बात करें , शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की तो वो भी ओरी के साथ जो ब्लैक ड्रेस में पोज देती हुई नजर आई।सिनेमा जगत के हेंडसम हंक रणवीर सिंह भी राधिका मर्चेंट के बर्थडे पार्टी में धमाल मचाने पहुंचे। रणवीर सिंह ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट पहना हुआ था।शिखर पहाड़िया जो कि जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड हैं उनके भाई वीर पहाड़िया भी इस बर्थडे पार्टी में ओरी के साथ पोज देते नजर आए। इसी के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे भी राधिका मरचेंट की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई जहां पर उन्होंने ओरी के साथ कई पोज दिए।