महेन्द्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर भाजपा की तरफ से खेलेंगे नई पारी
भाजपा एक नया दांव खेलने के फिराक में हैं और ये दांव है कि 2019 में होने वाले चुनावों में भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं ।
इसके अलावा कवि से नेता बने कुमार विश्वास को भी 2019 में भाजपा का टिकट मिल सकता है ।
भाजपा नई दिल्ली से वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी की जगह गौतम गंभीर को टिकट दे सकती है । गौतम गंभीर दिल्ली संसदीय क्षेत्र के रजिन्द्र नगर के रहने वाले हैं ।
लेकिन इस लिस्ट में एक हैरान कर देने वाला नाम भी है और यह नाम किसी और का नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा धोनी से लगातार संपर्क में है और वो झारखंड से चुनाव लड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा इन दोनों क्रिकटरों की लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहती है और देशभर में प्रचार करने की योजना बना रही है। दोनों खिलाड़ियों का क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी है और समाज के सभी वर्गों में इनकी लोकप्रियता भी रही है।
द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि “क्षेत्र से जो रिपोर्ट मिल रही है” उसके अनुसार वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी का प्रदर्शन क्षेत्र में अच्छा नहीं है । इसीलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि उनको इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा । वहीं गंभीर काफी लोकप्रिय शख्स हैं और वे सामाजिक कार्यों की वजह से भी जाने जाते हैं ।
भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा कि इसके अलावा वे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पार्टी में शामिल करने के लिए संपर्क में हैं।
धोनी झारखण्ड से आते हैं तो भाजपा उनको वहां से अपने टिकट पर उम्मीदवार बनाने की पूरी कोशिश में हैं। इसके अलावा बीजेपी, गंभीर और धोनी को देश में स्टार प्रचारक भी बनाना चाहती है।
नेता ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हैं। पार्टी में शामिल होने वाले ये दोनों खिलाड़ी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।
रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में से एक, और कवि कुमार विश्वास भी बीजेपी के संपर्क में हैं। उनकों 2019 से पहले पार्टी में शामिल किया जा सकता है। कुमार विश्वास उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं।
वर्तमान में विदेश मामलों के राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वी.के सिंह यहां से सांसद हैं। जिन्होंने अगली बार चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई ह। आपको बता दें कि कुमार विश्वास 2014 लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लड़े थे।
ये भी पढ़े:-
कौन है वो चाणक्य जिसने रोहित शर्मा को चन्द्रगुप्त बनाया? रोहित की पूरी गाथा