राम मंदिर भूमि पूजन को हुआ पूरा 1 साल, अयोध्या में आज होगा भव्य प्रदर्शन

सार

अयोध्या के भव्य राम मंदिर का निर्माण अभी तक जारी है। 5 अगस्त को इसके भूमि पूजन को 1 साल पूरा हो गया है, गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या पहुंच गए हैं और वह इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को पूरा 1 साल आज हो गया है। पिछले साल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भूमि पूजन में जी भर का हिस्सा लिया था। कल पूरा 1 साल होने के इस शुभ मौके पर आज अयोध्या में भव्य आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या के दौरे के दौरान वासुदेव घाट पर राशन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा भी लेने की बात कर रहे हैं, रामलला के दर्शन करते हुए वह राम जन्मभूमि परिसर में विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे और साधु-संतों से मुलाकात भी करेंगे। गुरुवार को इस पावन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया। ट्वीट में लिखा कि प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या जी में भारत की शक्ल आस्था के केंद्र बिंदु व सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते भूमि पूजन के प्रथम वर्षगांठ की सभी को बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा सभी पर बनी रहे! जय श्री राम!

राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में जारी

आपको बता दें कि दशकों के बाद राम भूमि बाबरी मस्जिद विवाद कोर्ट में रहने के बाद साल 2019 में का फैसला आया था। जमीन को राम मंदिर निर्माण के लिए दे दिया गया था। इसके चलते 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन किया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जारी है। माना जा रहा है कि, साल 2023 तक अयोध्या में भक्तों के लिए रामलला के दर्शन की व्यवस्था कर दी जाएगी, तब तक रामलला नए मंदिर में विराजमान होंगे। साल 2025 तक श्री राम जन्मभूमि परिसर पूरी तरह विकसित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + two =