सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च के लिए दीपिका पादुकोण है एकदम तैयार

0

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल दीपिका पादुकोण नंबर वन पर आती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया। दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।

जिसके बाद बेबी गर्ल का जन्म होने के बाद भी वह चर्चा का विषय बनी हुई है। कपल्स बेबी गर्ल के जन्म के बाद दोनों ही बेटी की केयर करने में लगे हुए हैं। बेटी की अच्छे से देखभाल करने के लिए दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया हुआ था। हालांकि अब दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन फिल्म के टीजर लॉन्च पर जल्द ही नजर आने वाली है। बेटी को जन्म देने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आएंगी। दरअसल सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को लांच होने वाला है इसी इवेंट में दीपिका पादुकोण भी शामिल होंगी।

आपको बता दें कि सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च बेहद ही शानदार होने वाला है। इस ट्रेलर को देखने के लिए मीडिया के साथ सेलेब्स के तकरीबन 2000 फैंस भी आने वाले हैं। सभी दीपिका पादुकोण का और सिंघम अगेन के ट्रेलर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *